फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपीडी छोड़ चिकित्सक व कर्मचारियों ने की साफ सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। मंडलीय चिकित्सालय के चिकित्सकों ने सोमवार की सुबह नौ बजे ओपीडी छोड़ कर अस्पताल परिसर की साफ सफाई की। मरीजों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और शपथ दिलाई। 15 सितंबर से दो अक्तूूबर तक पूरे देश में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, यह आोयजन इसी के तहत किया गया था।
सुबह मंडलीय चिकित्सालय के सारे डाक्टर अपने अपने ओपीडी की साफ सफाई करने में जुट गए। इसके बाद अस्पताल भवन की साफ सफाई करने निकल पड़े। कमरों की साफ साफई करने के बाद परिसर में पहुंचे और वहां फैली गंदगी को साफ करने में जुट गए। डाक्टर सुनील सिंह, डा. अभिषेक जायसवाल, केपी श्रीवास्तव, डा. खेमानी, डा. नीतू पांडेय, आरके सिंह, डा. विकास सिंह, डा. एके श्रीवास्तव, डा. देवर्षि पाठक, डा. राजेश यादव, आदि झाडू लगाने लगे। इसके अलावा अन्य डाक्टर भी कर्मचारियों ने भी झाडू उठा लिया। कोई डस्टबीन लेकर कचरों को भरने में जुट गया तो नालियों को साफ करने में जुटा रहा। इस दौरान फार्मासिस्ट दिनेश, कुमार, अशोक दूबे, वार्ड व्याय तिवारी, अभय तिवारी, दशरथ दूबे, गुलशन श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीजों को हुई परेशानी
मिर्जापुर। स्वच्छ स्वच्छ मिशन का अधिकारियों पर इतना दबाव बढ़ गया है कि चिकित्सक अपनी ओपीडी तक छोड़कर साफ सफाई करने को मजबूूर है। सोमवार को मंडलीय चिकित्सालय के चिकित्सक मरीजों का इलाज करना छोड़कर कर्मचारियों के साथ परिसर की साफ सफाई करने चले गए। इससे मरीज इलाज के लिए उधर उधर भटकते रहे। घंटों चले अभियान के दौरान मरीजों का इलाज नहीं हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें