फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

130 छात्रों ने ली आप की सदस्यता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। महाविद्यालयों में होने वाले छात्रसंघ चुनाव को ध्यान में रखते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने छात्रों में अपनी पैठ बनाना शुरू कर दिया है। सोमवार को जीडी बिनानी महाविद्यालय और केबी कॉलेज में अभियान चला कर 130 छात्रों को पार्टी का सदस्य बनाया गया। इस दौरान नवप्रवेशी छात्रों पर पार्टी कार्यकर्ताओं का ध्यान अधिक रहा।
विज्ञापन

सोमवार को छात्र युवा संघर्ष समिति ने कुलदीप तिवारी के नेतृत्व में सोमवार को जीडी बिनानी महाविद्यालय और केबी कॉलेज में सदस्यता अभियान चला कर 130 छात्रों को आम आदमी पार्टी के यूथ विंग का सदस्य बनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों से छात्रों को अवगत कराया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लड़ो पढ़ने को, पढ़ो देश बदलने को, का नारा दिया। इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने छात्रों को छात्र संघ की अहमियत के बारे में भी बताया। सभी सदस्यता ग्रहण करने वाले छात्रों को रसीद काट कर दी गई। रसीद में नाम पता, उम्र आदि का उल्लेख किया गया था। इस मौके पर छात्र विंग के शिवनारायण पाल, अतुल पाठक, सियाराम मौर्य, आलोक दुबे, अनिल पाल, जितेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें