फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर को किया गया सील

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। अवैध तरीके से मेडिकल संचालन करने की शिकायत मिलने पर ड्रग इंस्पेक्टर ने शुक्रवार को कटरा कोतवाली क्षेत्र के हथिया फाटक स्थित एक मेडिकल स्टोर पर औचक छापा मारा। छापेमारी के दौरान वहां मौजूद कर्मचारी द्वारा मेडिकल पर उपलब्ध दवाओं का कोई बिल बाउचर नहीं दिखाने इंस्पेक्टर ने सारी दवाओं को सीज करते हुए उसे जब्त कर दिया। मेडिकल मालिक को एक सप्ताह के अंदर उसका बिल बाउचर दिखाने को कहा है। नहीं दिखाने पर उसके विरुद्घ मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बता दें कि ड्रग इंस्पेक्टर मनोज कुमार को गत दिनों शिकायत मिली कि हथिया फाटक मोहल्ले में एक व्यक्ति द्वारा अवैध मेडिकल स्टोर का संचालन किया जा रहा है। जानकारी मिलने पर ड्रग स्पेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ शुक्रवार को मेडिकल स्टोर पर औचक छापा मारा। छापेमारी के दौरान टीम ने मेडिकल पर मौजूद कर्मचारी से मेडिकल के रजिस्ट्रेशन का कागजात व वहां मौजूद दवाओं के बिल बाउचर मांगे। काफी देर तक कर्मचारी कोई कागजात नहीं दिखा पाया तो ड्रग इंस्पेक्टर ने सारी दवाओं को सीज करते हुए जब्त कर लिया। कर्मचारी को बताया कि एक समाप्त के अंदर सारी दवाओं का बिल बाउचर लेकर उनके दफ्तर पहुंचे। निर्देश के बावजूद बिल बाउचर लेकर नहीं आए तो उसके विरुद्घ मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें