चुनार। नगर के पीडीएनडी इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड के तत्वावधान में सात दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रमा प्रसाद ओझा ने किया। उन्होंने स्काउट गाइड का प्रशिक्षण सभी के लिए अनिवार्य बताया। कहा कि जीवन में अनुशासन और सफलता के लिए प्रशिक्षण जरूरी है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि बेसिक स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन, एडवांस स्काउट मास्टर, एडवांस गाइड कैप्टन देश के सभी लोगों के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि इजराइल मेें प्रत्येक व्यक्ति के लिए तीन वर्ष में सेना में कार्य करना अनिवार्य है। आयुक्त कुलदीप शुक्ला ने कहा कि सभी स्काउट गाइड पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करें। प्रशिक्षण के दौरान स्काउट गाइड बातों को गहनता से धारण करें। प्रशिक्षण के द्वितीय सत्र में स्काउट गाइड को सैल्यूट, परेड आदि का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही टोली गठन करते हुए टोली नायक बनाया गया। कार्यक्रम का संचालन स्काउट कमिश्रर कमलेश द्विवेदी ने किया। संयोजक व प्रधानाचार्य शरदचंद्र उपाध्याय ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डा. संतोष सिंह , डा. बीना रानी सिंह, डा. प्रेम शंकर सिंह, डा. अशोक शुक्ला, अनिता यादव, राघवेंद्र शुक्ला, सत्यंबदा सिंह, मनोज कुमार नीलम ने स्काउट गाइड को प्रशिक्षण दिया।
इनसेट
स्काउट गाइड सीखेंगे योग
चुनार। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड के तत्वावधान में चल रहे शिविर में स्काउट गाइडो को योग का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वह मानसिक तनावों से दूर रह सकें। योग प्रशिक्षक योगी रामध्यान सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान योग का महत्व बताया जाएगा।