फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी व बैंककर्मी समेत मिले 19 पाजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में लगतार 66 वें दिन बुधवार को स्वास्थ्यकर्मी, बैंककर्मी समेत 19 कोरोना पाजिटिव मरीज पाए गए। 29 के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। 35 पाजिटिव मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 1744 हो गई है। जिले में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 26 है। डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 1459 है। एक्टिव केस 259 है। 23 लोग आईसोलेशन व 160 लोग होम हाईसोलेशन में है।
विज्ञापन

कोरोना के सर्विलांस अधिकारी डा. अजय कुमार ने बताया कि बुधवार को एक हजार 103 की रिपोर्ट आई है। इसमें 19 पाजिटिव आए है। पाजिटिव में 15 पुरुष और चार महिला है। पाजिटिव पाए गए लोगों सीएचसी जमालपुर में एक पुरुष और एक महिला स्वास्थ्य कर्मी,ब्रह्रमपुरी कालोनी से एक पुरुष, गहिया चील्ह से दो पुरुष, चुनार थाने से दो पुलिसकर्मी,टेकउर चुनार से एक महिला, स्टेट बैंक चुनार से तीन कर्मचारी, सीएमओ कार्यालय से एक कर्मचारी,स्टेशन रोड से एक पुरुष, दांती बंधवा पड़री से एक पुरुष व दो महिला, जोगीपुर कछवां से एक पुरुष,मिलगौर विजयपुर से एक पुरुष, डीबीएल चुनार से एक पुरुष है। 29 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। इसमें 19 पुरुष और 10 महिला है। जिले में अब तक 67 हजार 847 सैंपल लिया जा चुका है। 65 हजार 696 की रिपोर्ट आई है। 2151 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक 37 हजार 567 की एंटीजेेन कीट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 130 हाट स्पाट है। इसमें 91 ग्रामीण और 39 शहरी क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें