भिस्कूरी स्पोर्टस स्टेडियम में फुटबाल के चयन-ट्रायल में शामिल खिलाड़ी । स्रोत- खेल विभाग
मिर्जापुर। प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए जिले के 19 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। क्रीड़ा अधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के निर्देश पर भिस्खुरी पहाड़ी स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडल स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर चयन किया गया।
चयनित खिलाड़ियों में शिवा यादव, कुतुबुद्दीन, दया सोनकर, रवि शर्मा, आशीष यादव, मो. नईम, भानू चंद्रा, यश विश्वकर्मा, नागेंद्र कुमार, शुभम सिंह, आशीष कुमार सिंह, आकाश, रोशन अली, सत्यदेव, शुभम, ऋषभ मुखर्जी, मो. साहिल, हरिंदर और मो. कशिफ शामिल हैं।
ये खिलाड़ी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष 2026-27 के अवसर पर आयोजित प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता 16 से 23 नवंबर तक पंडित जवाहरलाल नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम, देवीपाटन मंडल, गोंडा में होगी। संवाद