फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 1866 विद्यार्थियों ने छोड़ी जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए शनिवार को जिले के 12 केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा के लिए पंजीकृत 4510 विद्यार्थियों में से 1866 ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि 2644 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन

नगर में स्थित राजकीय इंटर काॅलेज और विंध्याचल स्थित राजकीय बालिका इंटर काॅलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इसके अलावा लालगंज में बापू उपरौध इंटर कॉलेज, पटेहरा में शांति निकेतन इंटर काॅलेज पचोखरा, राजकीय बालिका इंटर काॅलेज कछवां, श्री शिवप्रताप इंटर काॅलेज, मिश्रीलाल इंटर काॅलेज, किसान इंटर काॅलेज, आदर्श इंटर काॅलेज आदि विद्यालयों को भी केंद्र बनाया गया था। नगर के राजकीय इंटर काॅलेज में पंजीकृत 413 विद्यार्थियों में से 251 अनुपस्थित रहे। अधिकांश केद्रों पर बड़ी संख्या में परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पंजीकृत 4510 विद्यार्थियों में से मात्र 2644 ही परीक्षा में शामिल हुए। जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के लिए जिले के सभी 12 परीक्षा केंद्रों पर 24 पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई थी। इनकी निगरानी में ही परीक्षा हुई। इसमें से 12 पर्यवेक्षक जिलाधिकारी और 12 पर्यवेक्षक जिला विद्यालय निरीक्षक की तरफ से तैनात किए थे, ताकि शुचितापूर्ण ढंग से आयोजित की जा सके। पटेहरा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डाॅ. एसपी त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा में परीक्षार्थियों की उपस्थिति 58.63 प्रतिशत रही। परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुईं। कोई समस्या नहीं हुई। बच्चों ने बताया कि गणित के प्रश्न कुछ कठिन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें