मिर्जापुर। यूपी बोर्ड की परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के चल रहे मूल्यांकन का जायजा लेने बुधवार को शिक्षक नेता प्रमोद मिश्रा कांशीराम राजकीय बालिका इंटर कालेज पहुंच गए। वहां उन्होंने मूल्यांकन का तो जायजा लिया ही और अपनी मांगों के संबंध में शिक्षकों को अवगत कराया।
मूल्यांकन में बुधवार को 32 हजार 69 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। कांशीराम राजकीय बालिका इंटर कालेज मे बुधवार को चार हजार चार सौ 37 कापियों का मूल्यांकन किया गया। केंद्राध्यक्ष अनीता यादव ने बताया कि अब तक इस केंद्र में 22 हजार तीन सौ 75 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। राजस्थान इंटर कालेज के केंद्राध्यक्ष डा. एके शुक्ला ने बताया कि उनके केंद्र पर 11 हजार नौ सौ 66 कापियों का मूल्यांकन हुआ। बीएलजे इंटर कालेज में सात हजार आठ सौ 28 तथा माता प्रसाद माता भीख इंटर कालेज में सात हजार आठ सौ 38 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।