फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंतित शरीफ उर्स मेले का एसपी ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। कंतित मेला सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य बुनियादी सुविधा के सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए बुधवार को पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने मेला क्षेत्र का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान अधूरे कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कंतित शरीफ उर्स मेले का प्रथम दिन बुधवार से प्रारंभ हो गया। मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक ने विभागीय अधिकारियों का आवश्यक निर्देश दिए। कहा कि जायरीनों के रहने व खाने की व्यवस्था के साथ-साथ मेले में किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए। पुलिस अधीक्षक ने हिंदू-मुस्लिम भाईचारा को बढ़ाने और एकता व अखंडता का संदेश देते हुए बाबा मुईनुद्दीन चिश्ती दरगाह में शीश झुकाया। इस दौरान वक़ कमेटी के अध्यक्ष जनाब शौकत अली और मजार के मुजावर ईस्माइल शाह ने पुलिस अधीक्षक को चादर पहनाकर उनका सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें