पड़री। चुनार और मिर्जापुर के बीच स्थित पड़री बाजार में रविवार को जिले की सांसद और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री ने सड़क पटरी निर्माण के लिए भूमि पूजन किया।
थाना, अस्पताल, ब्लॉक, बैंक और बाजार होने के कारण आए दिन स्थानीय लोगों के साथ ही ग्रामीण इलाकों से आए लोगों को जाम का झाम सहना पड़ता रहा। पटरी का निर्माण होने से इस समस्या से लोगों को छुटकारा मिल जाएगा। पटरी के लिए भूमि पूजन के बाद राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि पड़री के साथ ही जमुई और लालगंज बाजार में सड़क के दोनों पटरियों का निर्माण कराया जाएगा। पड़री बाजार में डेढ़ से दो मीटर तक लगभग एक किलोमीटर तक पटरी का निर्माण कराया जाएगा, जिसका विभागीय अधिकारियों की ओर से अनुमानित लागत 70 लाख रुपए बताया जा रहा है। इस मौके पर अपना दल एस के जिलाध्यक्ष रमाकांत पटेल और अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।