मिर्जापुर। एससी एसटी एक्ट मामलों में गिरफ्तारी से पूर्व कोई जांच या अनुमोदन न किए जाने से खफा प्रगतिशील मानव समाज पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
जिलाध्यक्ष कमलाशंकर बिंद ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कुछ हीन भावना से ग्रसित सांसदों के दबाव में आकर सुप्रीम कोर्ट के न्याय एवं लोकप्रिय आदेश को पलटने का काम किया गया है। कहा प्रमासपा इसकी घोर निंदा करती है। उन्होंने कहा कि यह आदेश बहुसंख्यकों के खिलाफ है। जिलाध्यक्ष ने एससी एसटी एक्ट पुन: संशोधन करते हुए वापस लिए जाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में विनोद कुमार सिंह, लालबहादुर बिंद, शनि पांडेय, सीएल बिंद, त्रिपुरारी उपाध्याय, रमेश बिंद, पुन्नीलाल, राकेश कुमार, आशीष, अमृत आदि मौजूद रहे।