जमालपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को एक दिवसीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्धाटन अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा आरएस राम, प्रभारी चिकित्साधिकारी व डा राजन सिंह ने संयुक्त रुप से किया। इस दौरान केंद्र पर पहुंचे सैकड़ो की संख्या में मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया और रोगानुसार दवाइयां प्राप्त की। महिला चिकित्सक डा सुचि त्रिपाठी और डा स्नेह लाता की देखरेख में महिला रोगियों का उपचार किया गया। इस मौके पर नेत्र रोगियों की जांचकर आंखों का चश्मा प्रदान किया गया।
ज्ञात हो कि शासन के निर्देश पर पूरे प्रदेश में गरीबों का स्वास्थ्य परीक्षण कर मुफ्त दवाइयां वितरित किया जाना है। जिसके संबंध में बुुधवार को जमालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर संयुक्त चिकित्सकों की देखरेख में क्षेत्रवासियों का मुफ्त इलाज किया गया। कार्यक्रम में डा राहुल कपूर, डा अमित गुप्ता, डा अभिषेक साहू, तथा आशा एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकत्री मौजूद हे।