मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड जनपद कार्यकारिणी की बैठक माता प्रसाद माता भीख इंटर कालेज में बुधवार को आयोजित की गई। अध्यक्षता जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह ने की। बैठक में पंजीकरण व नवीनीकरण के साथ ही दो माह का स्काउट शुल्क जमा करने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर मनोज कुमार नीलम को जिला संगठन कमिश्नर(स्काउट) के पद पर सर्वसम्मति से नामित किया गया। नव नियुक्त सभी पदाधिकारियों का स्वागत जिला सचिव डा संजय कुमार मिश्र ने किया। बैठक में स्काउट गाइड को उंचाईयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर राज्य पुरस्कार, राष्ट्रपति पुरस्कार तैयारी, जांच शिविर , बेसिक स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर शिवलोक श्रीनेत महाविद्यालय पड़री में कराए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में हरिश्चन्द्र कुशवाहा, राजेश कुमार प्रजापति, अनिता यादव, संतोष सिंह, डा बीना रानी सिंह, डा अशोक कुमञार शुक्ल, डा धर्मजीत सिंह, राघवेन्द्र शुक्ल, मंजू सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आयुक्त कुलदीप शुक्ल ने किया।