फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासी निकाय की बैठक में दो करोड़ 32 लाख के बजट का अनुमोदन

विज्ञापन
जिला पंचायत की बैठक में मौजूद सदस्य
विज्ञापन
मिर्जापुर। डीआरडीए के शासी निकाय की बैठक शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमिला सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में हुई। इस दौरान मनरेगा, ग्रामीण आजीविका मिशन और प्रधानमंत्री आवास, डीआरडीए के प्रशासनिक मद के विस्तार से विचार किया गया। डीआरडीए के वर्ष 2018-19 में विकास कार्य के लिए दो करोड़ 32 लाख रुपये का बजट अनुमोदित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने जनपद में हुए विकास कार्यों की समीक्षा की। मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि नए पात्र लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराया जाए। छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल ने कहा कि सरकार की योजनाओं से अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित किया जाए। सीडीओ प्रियंका निरंजन ने कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में बताया। कहा कि आवास के लक्ष्य को पूरा किया जा रहा है। वन विभाग की जमीन होने समेत अन्य कारणों से 300 आवासों का निर्माण रुका है जिसे जल्द पूरा करा लिया जाएगा। परियोजना निदेशक ऋषि मुनि उपाध्याय आवास के लक्ष्य व बने आवासों के बारे में बताया। डीसी मनरेगा दीनदयाल ने मनरेगा योजना में दिए गए रोजगार केबारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

किसान कराएं ऑनलाइन पंजीयन : मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन ने इस वर्ष से धान बिक्री के लिए किसानों से ऑनलाइन पंजीयन कराने की अपील की। कहा कि पंजीकृत किसान ही केंद्रों पर धान बेंच सकेंगे। किसानों के पंजीयन से धान खरीद में बिचौलियों का हस्तक्षेप रुकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें