फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम ने डीजे कालोनी में मारा छापा

विज्ञापन
डीजे कालोनी में जांच करती विजिलेंस टीम
विज्ञापन
मिर्जापुर। लखनऊ की विजिलेंस, स्थानीय बिजली विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को नगर के डीजे कालोनी के कुछ निवासियों द्वारा 58 किलोवाट बिजली की चोरी करने और मीटर से छेड़छाड़ करने की शिकायत मिलने पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने नौ कनेक्शनधारियों द्वारा मीटर से छेड़छाड़ और चोरी से बिजली जलाते हुए पाए जाने पर पांच के खिलाफ विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज कराया और 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता नगर मनोज यादव ने बताया कि गत कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि शहर कोतवाली क्षेत्र के डीजे कालोनी में रहने वाले कुछ लोग चोरी से बिजली जला रहे हैं। यहीं नहीं, मीटर से छेड़छाड़ भी करते हुए काफी कम बिजली का बिल जमा कर रहे हैं। जानकारी होने पर लखनऊ की विजिलेंस टीम के प्रभारी अवर अभियंता राज कुमार सोनकर और निरीक्षक संजय सिंह समेत कुल 16 सदस्यीय टीम ने शुक्रवार की सुबह कालोनी में छापेमारी की। इस दौरान कुल 30 कनेक्शन चेक किए गए। इसमें नौ कनेक्शन ऐसे पाए गए, जिसमें उपभोक्ताओं द्वारा मीटर को संट लगाकर 58 किलोवाट बिजली की चोरी कर रहे थे। जानकारी होने पर उनका मीटर खोलकर ठीक किया गया। सभी का भार बढ़ाया गया। पांच उपभोक्ताओं के यहां काफी गड़बड़ी पाई गई। जिनके विरुद्घ शहर कोतवाली में विद्युत चोरी के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कराया गया। यहीं नहीं, उनसे 10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। चेकिंग के दौरान जेई रमेश वैश्य, श्रीराम सिंह, विपिन पटेल, शिव प्रकाश मिश्रा, विनोद प्रजापति, आलोक ओझा शामिल रहे।
कालोनी निवासी एक व्यक्ति के यहां तीन मंजिला मकान में मात्र दो किलोवाट का कनेक्शन पाया गया। यहीं नहीं, मीटर से छेड़छाड़ कर एक किलोवाट से कम का लोड रखा गया था जबकि छह से अधिक एसी घर में चल रही थी। जहां तक बिल की बात है तो मात्र छह सौ रुपया आ रहा था। जबकि कम से कम 10 हजार रुपये महीने बिल आने चाहिए। वहीं, एक अन्य उपभोक्ता के यहां तो कनेक्शन लगा था लेकिन मीटर पास करके बिजली की चोरी की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें