मिर्जापुर। टेलीकाम कैजुअल एंड कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के तत्वावधान में अनगढ़ स्थित बीएसएनएल कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। शुक्रवार को पांचवें दिन कमरुद्ददीन, राज कुमार, राजाराम और पारस पाल क्रमिक अनशन पर रहे। प्रांतीय सचिव जीतलाल मौर्य ने कहा कि बीएसएनएल प्रबंधन द्वारा सिर्फ आश्वासन देकर मजदूरों को गुमराह किया जा रहा है। मांगों को लेकर मजदूर सात जुलाई से सामूहिक अवकाश शुरू करेंगे।
संचालन करते हुए जिला सचिव सुरेश बिंद ने कहा कि आर्थिक तंगी के चलते मजदूरों को जीवन यापन करने और बच्चों की पढ़ाई आदि करने में परेशानी हो रही है। सरकार बीएसएनएल के ठेका कर्मचारियों के हितों की अनदेखी कर रही है। मांगों को पूरा कराने के लिए आंदोलन को तेज किया जाएगा। प्रांतीय सचिव जीतलाल मौर्य ने कहा कि बीएसएनएल विभाग की ओर से कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। विभाग में करोड़ों रुपये का मजदूरी घोटाला किया जा रहा है, इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ईपीएफ, ईएसआई, सामाजिक सुरक्षा आदि सुविधाओं को नहीं दिया जा रहा है। जबकि उक्त सुविधाओं को लागू करने के लिए भारत सरकार, श्रम मंत्रालय और बीएसएनएल के उच्चाधिकारियों द्वारा आदेश जारी किया जा चुका है। बीएसएनएल कर्मचारी न्यूनतम वेतनमान, लंबित मजदूरी का भुगतान, मजदूरी का भुगतान चेक अथवा सीधे खाते में करने की मांग कर रहे हैं। इस दौरान दिनेश तिवारी, सूरज प्रसाद, शोभनाथ, राजाराम, धीरेंद्र कुमार दुबे, धनेश मौर्य, शहर गंज यादव, दयाराम मौर्य, राजी मौर्य, जगदीश यादव, सुनील यादव, अशोक गुप्ता, कल्लू, जितेंद्र कुमार सिंह, संजय कुमार मौर्य, अजय सिंह, राम कुमार, मंगलदत्त मिश्र, रामधनी, राम मोहन सिंह, त्रिभुवन, विजय बहादुर सिंह, नवीन यादव, चक्रधारी, शीतला प्रसाद आदि मौजूद रहे।