फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलाई के क्षेत्र में रोजगार की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला सिलाई के 30 दिवसीय प्रशिक्षण समापन अवसर पर बुधवार को आलोक कुमार सिन्हा अग्रणी जिला प्रबंधक ने आरसेटी द्वारा प्रशिक्षाणार्थियों को इसकी उपयोगिता के बारे में समझाया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को सिलाई के क्षेत्र में स्वरोजगार की सफलता की जानकारी दी। अग्रणी जिला प्रबंधक ने इसे आय वृद्धि का बहुत ही महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने महिलाओं को रोजगार प्रारंभ करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर बैक द्वारा ऋण देकर सहयोग करने का आश्वासन दिया। निदेशक संतोष कुमार ने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा उनके सशक्तिकरण हेतु तमाम योजनाएं प्रारंभ की गई हैं। उन्होंने आरसेटी द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी देते हुए अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर शशांक शेखर सिंह, मुहम्मद शरीफ, पवन कुमार यादव वे राकेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें