स्थानीय थाना क्षेत्र के बजहां गांव के पास बोलेरो के धक्के से मंगलवार की शाम सात बजे मोटर साइकिल सवार दंपती घायल हो गए। उपचार के लिए दोनों पति पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां पत्नी का उपचार कर छोड़ दिया गया पर पति की ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
घटना के बारे में बताया जाता है कि बबलू यादव पुत्र दया यादव 38 निवासी बजहां घर से अपनी पत्नी बिन्दु देबी को मोटरसाइकिल पर बैठाकर टोना टोटका झड़वाने बजरडीहा जा रहा था। जैसे ही बबलू बजरडीहा के कजरहवा पोखरे के पास पहुंचा उसी समय चुनार घाट की तरफ से आ रहे बोलेरो ने धक्का मार दिया। हुए इस घटना में बिन्दू देबी दूर जाकर गिर गई और बबलू का सिर वाहन के पहिए के नीचे आ गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 नंबर वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जानकारी पर घायल के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत चिंताजनक होने पर बबलू यादव को ट्रामा सेन्टर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। पत्नी बिन्दू देवी को हल्की चोट आने पर उसका इलाज कर छोड़ दिया गया। वहीं ट्रामा सेन्टर पहुंचने पर डाक्टरों ने बबलू को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार मे कोहराम मच गया। ग्रामीण शव के साथ थाने पहुंच वाहन चालक के खिलाफ नामजद तहरीर देकर चालक के खिलाफ कार्रवाइ की मांग की।