फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 को भेजी आरसी 30 का कटा कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। विद्युत उपकेंद्र 33/11 राजगढ़ के अवर अभियंता विद्युत आरके मिश्र ने एक लाख के ऊपर के 50 बड़े बकाएदारों पर कार्रवाई करते हुए आरसी जारी कर विद्युत कनेक्शन काटा। इससे उपभोक्ताओ में हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद भी भुगतान न करने पर विजिलेंस टीम द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को राजगढ़ विद्युत विभाग द्वारा बड़े बकाएदारों पर अभियान चलकर क्षेत्र के नदिहार, कोनभरुहवा, गढ़वा, सोनवर्षा, धनसिरिया, विशुनपुरा, भीटी, नौडीहवा, चितबिस्राम, तालर, रामपुर बरहो, खम्हरिया सहित कई गांवों के तेजबली सिंह, राजबली सिंह, मगरू सिंह, चंद्रिका, राधेश्याम, हरिदास, राजकुमार, जीरा देवी, लवकुश, जटाशंकर सहित 50 बड़े बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई की। विद्युत विभाग की तीन सदस्यीय टीम में अवर आभियंता आरके मिश्र, लाइनमैन त्रिलोको सिंह, रामलाल, अशोक कुमार शामिल थे। जिनमें 30 डेढ़ लाख के ऊपर के बड़े उपभोक्तओं को आरसी दी गई। साथ ही 20 बकाएदारों का विद्युत कनेक्शन काट दिया गया। जिससे अन्य बकाएदार उपभोक्तओं में हड़कंप मचा हुआ है। विजलेंस टीम की भय से बड़े बकाएदार बिजली बिल जमा करने के जुगाड़ में लग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें