फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ातवें वेतनमान का लाभ नही मिलने से रोष

विज्ञापन
धरना देते जल निगम के कर्मचारी
विज्ञापन
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश जल निगम समन्वय समिति के तत्वावधान में कर्मचारियों का अधिशासी अभियंता कार्यालय अभव शाखा के परिसर में बेमियादी धरना प्रदर्शन गुरुवार को भी जारी रहा। सातवें वेतनमान सहित अन्य सुविधाएं नहीं मिलने पर जल निगम के कर्मचारियों ने नाराजगी जताई। कहा कि जबतक उनकी मांगें नहीं पूरी की जाती हैं, उनका धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

धरना सभा में डिप्लोमा इंजीनियर्स संगठन के महामंत्री गौरीशंकर सिंह कुशवाहा ने कहा कि जल निगम के प्रशासकीय विभाग बनने से कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। प्रशासकीय विभाग नहीं बनने के चलते कर्मचारियों को समय से वेतन, वेतनमान का लाभ, पेंशन आदि का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उदयनाथ सिंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की 23 करोड़ आबादी के समक्ष पेयजल के संकट है। ऐसे में जल निगम को पूर्व की भांति प्रशासकीय विभाग बनाया जाए। श्याम बच्चन सिंह ने कहा कि पेयजल व स्वच्छता सेक्टर का अलग प्रशासकीय विभाग और मंत्रालय बनाने से जहां एक तरफ प्रदेश की जनता को पाइप पेयजल योजना द्वारा घर घर को पेयजल उपलब्ध होगा। प्रवक्ता संजय कुमार जायसवाल ने कहा कि जल निगम के कर्मचारियोें की वेतन और पेंशन संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। लखनऊ जल निगम मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन क्रमिक धरना प्रारंभ किया जाएगा। सुनील कुमार सिंह, आरसी मौर्य, मंजीत कुमार, यशवंत प्रजापति, प्रवीण चौरसिया ने उत्तरदायित्व और जवाबदेही निर्धारण के लिए अन्य प्रदेशों की भांति लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग का गठन की मांग की। इस दौरान विनित उपाध्याय, अरूण कुमार, नर्वदेश्वर, दिनेश कुशवाहा, मो. आशाफ खां, अरुण श्रीवास्तव, छोटेलाल यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें