फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईबेबिल पर सरकार ने उठाया ऐतिहासिक कदम:रत्नाकर

विज्ञापन
जीएसटी पर जागरूकता बैठक को संबोधित करतीं सीमा रानी
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के तुलसी चौक में नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा के कार्यालय पर व्यापारियों और वाणिज्यकर विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें जीएसटी के क्रियान्वयन में हो रही परेशानियों को दूर करने पर चर्चा की गई। नगर विधायक ने कहा कि सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। ई बे बिल में अगर समय बढ़ाना है तो इसका प्राविधान पहले नही था। लेकिन जीएसटी काउंसिल की 26वीं बैठक में इनका सुधार किया गया है।
विज्ञापन

असिस्टेट कमिश्नर व्यापारक रामानुज मिश्रा ने वाणिज्यकर की अधिकारियों ने व्यापारियों को बहुत ही रोचक तरीके से जीएसटी के बारे में बताया। जीएसटी की सीमारानी ने कहा कि ठेला गाड़ी से कोई भी माल नगर क्षेत्र के अंदर परिवहन करने पर ईवे बिल नही निकालना पड़ेगा। हांलाकि बिल और डिलेवरी चालान का होना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सीमा बढ़ाने के लिए ट्रांसपोर्टरों को अधिकार दिया गया है कि वो जिस दिन ई बेबिल की सीमा समाप्त हो रही है, उसके चार घंटे पहले तक सीमा बढाई जा सकती है। वाणिज्यकर अधिकारी रमेश सिंह ने जीएसटी की जानकारी दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी, राजेश अग्रवाल, अलंकार जायसवाल, विजय गुप्ता, कृष्ण कुमार कसेरा, पप्पू पंजाबी, द्वारिका प्रसाद, अमरनाथ अग्रवाल, कामदनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें