फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

34 ग्राम पंचायतों के खाता संचालन पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। क्षेत्र 99 गाम पंचायतों में आवास के निर्माण में धीमी गति से नाराज जिलाधिकारी विमल कुमार दुबे ने 34 ग्राम पंचायतों के खाते के संचालन पर रोक लगा दी है। इसकी खबर मिलते ही प्रधानों ने ब्लॉक मुख्यालय पर खंड विकास अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह से मिलकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

क्षेत्र में कुल 3162 आवास के निर्माण के लिए धनराशि अवमुक्त हुआ, जिसमें अब तक 1320 आवास बन गए वहीं करीब एक हजार पर छत तक कार्य होकर बंद है लगभग एक हजार आवास अभी कोई प्रगति नही है। शासन ने आवास के निर्माण के लिए पुलिस को भी लगाया है। ग्राम पंचायत हिनौता माफी, हिनौता, जमालपुर, भाईपुर, लठिया, सहजनी, मनउर, बनौली, चरगोडा, डोहरी, गौरी,जफरापुर, जमालपुर, मिल्की, पसही आदि ग्राम पंचायतों में विकास कार्य ठप हो गया। उधर प्रधान संघ अध्यक्ष सुजीत सिंह ने कहा कि प्रधानों का आवास से कोई लेना-देना नही फिर भी खाता रोक लगाया है। खंड विकास अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह ने ग्राम पंचायत अधिकारियों एक सप्ताह में कार्य कराने के लिए नोटिस जारी किया है अन्यथ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें