फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विकास खंड मझवां के नरायनपुर गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंप कर कोटे की दुकान आवंटन में अनियमितता की शिकायत किया, साथ ही मामले की जांच करा कर कार्रवाई की मांग किया।
विज्ञापन

ग्रामीण सोहन लाल ने कहा कि एडीओ सहकारिता और खंड विकास अधिकारी मझवां के निर्देशन में कोटे की दुकान के आवंटन के लिए बैठक हो रही थी। बैठक में अपने प्रत्याशी को हारता देख प्रधान सुरेंद्र कुमार पटेल गाली गलौज करने लगे। ब्लॉक स्तरीय अधिकारी भी प्रधान के पक्ष में बोल रहे थे। बैठक के दौरान उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दिया। जिसकी सूचना पुलिस महानिरीक्षक और एसडीएम को फोन पर दी गई है। उन्होंने कहा कि संबंधित द्वारा फर्जी मुकदमे में फंसाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई करें। इसदौरान फूलचंद्र, विजय, संजय, रमेश कुमार, राम सागर, पतिराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें