फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा ने खाना मांगा तो प्रधानाध्यापक ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अदलहाट। सरकार स्कूलों में उपस्थिति बढ़ाने के लिए तरह-तरह के यत्न कर रही है, दूसरी तरफ अध्यापक बच्चों से दुर्व्यवहार करके उन्हें भगाने पर तुले हैं। जमालपुर ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक पाठशाला बभनी फरीदपुर के प्रधानाध्यापक छात्रा द्वारा भोजन की मांग करने पर उसे मारपीट कर विद्यालय भगा दिया। छात्रा की मां ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

हाजीपुर गांव की जानकी देवी की बेटी रोशनी प्राथमिक विद्यालय बभनी फरीदपुर मे कक्षा एक की छात्रा है। जानकी का आरोप है कि नौ अक्तूबर को रोशनी विद्यालय में दोपहर को भोजन मांगने लगी तो प्रधानाध्यापक ने भोजन देने से इनकार कर दिया। जब लड़की ने कहा कि भूख लगी है,े भोजन दीजिए तो प्रधानाध्यापक ने उसे मारापीटा। उसके रोने की आवाज सुनकर स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ने वाला उसका बड़ा भाई किशन आ गया और उसने प्रधानाध्यापक के सामने गिड़गिड़ाकर किसी तरह बहन को बचाया। उसके बाद प्रधानाध्यापक दोनों को स्कूल से भगा दिया। बच्चों ने घर पहुंचकर आपबीती अपने माता-पिता से बताई। दूसरे दिन जानकी अपने पति राधेश्याम के साथ विद्यालय गई तो प्रधानाध्यापक ने गालीगलौज करके उन्हें भी भगा दिया। जानकी ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें