फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन कटने पर नर्स का पति प्रभारी चिकित्साधिकारी से भिड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

चील्ह। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह पर तैनात एक नर्स का वेतन काट लिया गया। इससे नाराज उसके लेखपाल पति ने बुधवार की शाम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हंगामा किया। उसने प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक को जान से मारने की धमकी भी दी। चिकित्साधिकारी ने तहरीर देकर लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह पर संविदा के पद पर तैनात नर्स का अनुपस्थित रहने पर एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया था। पत्नी का वेतन काटने की जानकारी होने पर उसका पति जो लेखपाल है, बुधवार की शाम स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचा। वहां मौजूद प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. धीरज जायसवाल से नर्स का पूरा वेतन देने का दबाव बनाने लगा। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने कहा कि अधिकारियों के निरीक्षण में वह गायब थी। वेतन अधिकारियों के कहना पर काटा गया है और उसका भुगतान सीएमओ के स्तर से ही हो पाएगा। इतना सुनते ही लेखपाल ने हंगामा करना शुरू कर दिया और चिकित्सा अधीक्षक को जान से मारने की धमकी दी। मवैया में तैनात लेखपाल सुभाष का कहना है कि चिकित्सा प्रभारी अकारण उसकी नर्स पत्नी को परेशान कर रहे हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. धीरज जायसवाल का कहना है कि जनपद के आठ लोगों के वेतन रोका गया है इससे मेरा लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें