सीखड़। चुनार कोतवाली क्षेत्र के मेड़िया गांव के पास गुरुवार की रात लगभग दस बजे किसी वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मेड़िया गांव निवासी जय कुमार यादव 45 वर्ष पुत्र राम किशुन यादव बिजली विभाग के चुनार में लाइन मैन के पद पर तैनात था। बृहस्पतिवार की रात्रि करीब दस बजे अपने गांव के सामने सड़क पार कर रहा था इसी बीच किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी होने पर पहुंचे परिवार के लोग उसे वाराणसी ले जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने बताया कि उसके पिता राम किशुन बिजली विभाग में नौकरी करते थे। बीमारी के चलते ड्यूटी के दौरान ही उनकी मौत होने पर मृतक कोटे के तहत जय कुमार की बिजली विभाग में लाइन मैन की नौकरी लगी थी।