फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 176 जोड़ों ने लिए सात फेरे, तीन का हुआ निकाह

विज्ञापन
शहरनामा की खबर----पंचशील डिग्री कॉलेज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में वर-वधु को आशीर्वचन देते
विज्ञापन
हलिया। ब्लॉक क्षेत्र के पंचशील डिग्री कॉलेज मवई कला में 178 जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सात फेरे लिए। इसमें तीन जोड़े अल्पसंख्यक समुदाय के निकाह के अलावा एक सामान्य वर्ग के विवाह को मिलाकर 179 जोड़ों का विवाह कराया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में हलिया से 61, लालगंज से 76 व छानबे से 42 जोड़े शामिल रहे। छानबे विधायक रिंकी कोल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छानबे विधायक ने कहा कि पहले बेटी की शादी के लिए एक माता-पिता को सेठ और साहूकारों से कर्ज लेना पड़ता था।
अब मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह से माता-पिता को इस चिंता से मुक्ति मिली है। प्रत्येक कन्या के खाते में 60 हजार नकद और 25 हजार रुपये का सामान दिया जा रहा है। विवाह के बाद सभी कन्या को घर गृहस्थी के सामान के साथ हंसी खुशी विदा किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया, पीडी धर्मजीत सिंह, डीडीओ रमाशंकर सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी रामविलास यादव, बीडीओ सीटी मुनीश कुमार, बीडीओ हलिया विजय शंकर त्रिपाठी, विकास सोनकर, कौशलेंद्र राय व चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें