फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड़बड़ा धाम में भक्तो ने लगाई हाजिरी, किए दर्शन व पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। चैत माह में नवरात्रि के पहले दिन शनिवार को गड़बड़ा धाम में लगभग भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। दुर्व्यवस्थाओं के बीच सेवटी नदी में स्नान के बाद पुरुष और महिलाएं धाम की ओर पहुंच कर कतारबद्घ हो रही है। दर्शन व पूजन भोर से प्रारंभ हुआ जो पूरे दिन तक चलता रहा।
विज्ञापन

धाम आई ज्यादातर महिला भक्तों ने हलुआ, पूड़ी, नारियल, चुनरी मां को भेंट किए। मान्यता के अनुसार दूर दराज से अधिकांश भक्त सपरिवार मां के दरबार में पहुंच कर विधिवत दर्शन व पूजन किए। मेला क्षेत्र में सफाई के लिए कुल साठ सफाईकर्मियों को लगाया गया था। सहायक विकास अधिकारी पंचायत रमेश उपाध्याय मेला क्षेत्र का भ्रमणकर साफ-सफाई का जायजा ले रहे थे वहीं थानाध्यक्ष हलिया छोटक यादव मयदलबल के साथ मेला क्षेत्र का चक्रमण कर रहे थे। महिलाओं और पुरूषों के लिए अलग-अलग प्रवेश व निकास बनाया गया है। बांस बल्लियों के सहारे बैरिकेटिंग की गई है। मेला क्षेत्र में चोर और उच्चकों पर कड़ी नजर रखी गई है। दर्शन व पूजन को आए श्रद्घालु माता की एक झलक प्राप्त कर आयोजित मेले का आनंद उठा रहे थे। मेला में बांस व लकड़ी के बने बर्तन के अलावा महिलाओं के सौंदर्य प्रशाधन से लेकर बच्चों के खिलौने की दुकाने सजाई गई हैं। मंदिर प्रबंधक प्रकाश चंद्र शुक्ल ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे से बराबर निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें