फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलीमेडिसिन योजना की सुविधा से सुसज्जित हुआ सीएचसी

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। कॉमन सर्विस सेंटर के तहत प्रदान की जाने वाली भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना टेलीमेडिसिन की शुरुआत शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा में की गई। टेलीमेडिसिन योजना जिले के पांच सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर एक साथ शुरू की गई है। टेलीमेडिसिन योजना को अहरौरा सहित सीएचसी मड़िहान, राजगढ़, चुनार व कछवां को भी जोड़ा गया है। टेलीमेडिसिन योजना शुरू होते ही लखनऊ स्थित अपोलो सेंटर से सीधा जुड़ाव हो जाएगा जिससे सीएचसी में आने वाले मरीजों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। गंभीर से गंभीर बीमारी के सफल इलाज के लिए सीएचसी में मौजूद डाक्टर अपोलो सेंटर में बैठकर ही स्पेशलिस्ट से सीधी वार्ता कर उसका सफल इलाज कर सकेंगे।
विज्ञापन

अहरौरा सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. हरिश्चंद ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत कोई भी भारतीय नागरिक किसी वीएलई के पास जाकर न्यूनतम शुल्क में अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद अपनी बीमारी से संबंधित डॉक्टर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बात कर सकते हैं। उसके बाद उपचार संबंधित दवाईयां की पर्ची का प्रिंट आपको प्राप्त होगा अगर आप सुदूर क्षेत्र में रहते हैं तो कूरियर के द्वारा भी दवाइयां मंगवा सकते हैं। इस संबंध में पालिकाध्यक्ष गुलाब मौर्या ने बताया कि टेलीमेडिसिन योजना स्वस्थ भारत के कल्पना को साकार करेगी। नगरवासियों को उच्च स्तरीय चिकित्सकीय परामर्श के साथ साथ घर पर ही दवाइयां मिलने से साधारण और लंबी बीमारी के शिकार लोगों को बहुत ही राहत मिलेगी। आनलाइन सेंटर पर ग्रामीणों के रेजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें