फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान जी ईश्वर हैं, उन्हें जातिगत नजरिए से देखना गलत

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि हनुमान जी ईश्वर हैं। उन्हें जातिगत नजरिए से देखना गलत हैं। कुंभ मेला के दौरान कई राज्यों से एवं विदेशों से प्रयागराज अर्ध कुंभ में स्नान के दौरान आएंगे। लगभग 510 विशेष बसें लगाई जाएंगी। काल सेंटर एवं कंट्रोल रूम एक ही स्थान पर लगाए जाएंगे। मंत्री सोमवार की रात विभागीय बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन

कहा कि उतर प्रदेश की बसें अन्य राज्यों में भी जाएंगी जिसमें हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर सहित नेपाल देश भी शामिल है। इसके लिए समझौता हो गया है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि वह झूठी पार्टी है। भाजपा 2019 में पूर्ण बहुत से सरकार बनाएगी। जब कांग्रेस को सर्वोच्च न्यायालय पर भरोसा नहीं तो जनता की क्या सुनेंगे। कहा कि जल्द ही मिर्जापुर डिपो का सुंदरीकरण होगा। मिर्जापुर, सोनभद्र के तहसीलों से रोडवेज बसें चलेंगी। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं बिजली विभाग, परिवहन विभाग के अधिकारी मौजूद थे। इसके पूर्व स्वतंत्र देव सिंह ने सिद्ध पीठ गेस्ट हाउस में जनपद के परिवहन विभाग और बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक में आरटीओ केडी सिंह, एआरटीओ प्रशासन अल्का शुक्ला, आरआई ओपी सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें