मिर्जापुर। पुलिस लाइन में आयोजित किए गए पुलिस परामर्श केंद्र में रविवार को पारिवारिक विवाद के कारण अलग कर रहे हें 17 दंपित्त सुलह समझौता के बाद एक साथ फिर से रहने के लिए तैयार हो गए। विवाद खत्म होने पर परिवार के लोगों ने पुलिस एवं परामर्श केंद की सहयोग की सराहना की।
मिलाए गए परिवार के लोगों में आरती पत्नी रामविलास निवासी इटवां देहात कोतवाली, सबीना पत्नी इरशाद पुत्र सिराज निवासी भारतगंज थाना मांडा इलाहाबाद, पूनम पत्नी अवधेश निवासी चुनार थाना चुनार, ऊषा देवी पत्नी राहुल पुत्र राजबली निवासी लालापुर जिगना, मालती देवी पत्नी आनन्द निवासी पीलीकोठी कटरा, पिंकी पत्नी सतीश कपूर चंद्र निवासी रतनगंज कटरा कोतवाली, सविता पत्नी महेन्द्र निवासी कामापुर विंन्ध्याचल, तबस्सुम पत्नी इस्तखार निवासी जोवाईन थाना कोरांव इलाहाबाद, सौम्या पत्नी आशीष निवासी मोर्चाघर शहर कोतवाली, पूजा पत्नी गणेश निवासी मझलीपट्टी चील्ह, सरिता पत्नी जितेन्द्र निवासी महंगईपुर थाना खमरिया भदोही,। पूनम पत्नी करमा निवासी सेमरा थाना कोतवाली देहात, उर्मिला पत्नी जितेन्द्र निवासी नदिनी विन्ध्याचल, सन्नो पत्नी लक्ष्मीकान्त निवासी रतेह चौराहा हलिया, सुषमा पत्नी लल्लू निवासी लायन थाना लालगंज, जीरा देवी पत्नी कन्हैया लाल निवासी धोबही थाना अदलहाट, संगीता पत्नी नागेन्द्र निवासी भौरही थाना चुनार शामिल है। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक महिला थाना सीमा सिंह, मुख्य आरक्षी शशिबाला यादव, रागिनी, आसमाँ, संगीता एवं सदस्यगण कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, डॉ कृष्णा सिंह, निर्मला राय, मौजूद रहे।
पुलिस परामर्श टीम की पहल पर साथ रहने को हुए राजी