मिर्जापुर। बहुजन समाज पार्टी के जिला इकाई के तत्वावधान में गुरुवार को नटवां स्थित रिद्घि वृद्घि हाल में परिनिर्वाण दिवस पर डॉ. भीमराव अंबेडकर का 63वीं श्रद्घांजलि सभा का आयोजित किया गया। इस दौरान बाबा साहब के आजीवन संघर्ष एवं कृत्यों प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य जोन इंचार्ज इलाहाबाद, मिर्जापुर मंडल अमरेंद्र बहादुर भारती ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब ने समाज में शोषित, दलित एवं पिछड़े, अल्पसंख्यक व अन्य जाति के लोगों को समानता एवं उनके जीवन को उच्च स्तर बनाने के लिए वोट देने का अधिकार प्रदान कराया।
उन्होंने बहुजन समाज पार्टी को मजबूूती प्रदान करने के लिए कार्यकर्ताओं को दृढ़ संकल्पित किया। मुख्य जोन इंचार्ज इलाहाबाद, मिर्जापुर मंडल राजू गौतम ने कहा कि बाबा साहब की सच्ची श्रद्घांजलि तभी होगी, जब सर्वसमाज के लोग उनके बताए मार्गों एवं प्रश्न चिह्नों पर चलेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक जितेंद्र प्रसाद व संचालन मुख्य जोनल इंचार्ज राजनरायन निराला ने किया। इस दौरान गुड्डूराम, डॉ. रमेशचंद बिंद, पन्नालाल भारती, नरेंद्र कुशवाहा, रंगनाथ मिश्रा, परेवज खान, कमलाशंकर भारती, रामचंदर त्यागी, सत्यनरायन जैसल आदि ने भी अपने-अपने विचार रखे। बैठक में जिलाध्यक्ष कुंजबिहारी, रामचंद्र बिंद, रामाश्रे भारती, गिरजाशंकर आचार्य, शिवजोर पाल, अरविंद मिश्रा, धनेश्वर गौतम, अवधेश पटेल, सद्दाम राईन, नीरज शर्मा, अब्दुल अंसारी सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।