फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडीएफ होने पर जमुआ में निकाली गौरव यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। मझवां ब्लॉक क्षेत्र को ओडीएफ घोषित हो चुका है। इस खुशी में विकास खंड के जमुआ ग्राम पंचायत में गौरव यात्रा निकाली गई। बुधवार को गाजे-बाजे के साथ निकाले गए गौरव यात्रा गांव के विभिन्न बस्तियों का भ्रमण किया। इस अवसर पर गांव की सभी महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चे शामिल रहे।
विज्ञापन

सहायक विकास अधिकारी पंचायत रविकांत ओझा ने गौरव यात्रा को हरी झंडी दिखकर रवाना किया। रैली रवाना करने से पूर्व इस खुुशी के मौके पर ग्रामीणों को संबोधित करते एडीओ पंचायत ने कहा गंदगियां हमारे समाज के एलिए किसी अभिशाप से कम नहीं। इसे सिर्फ जागरूकता के माध्यम से समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने गंदगियों से होने वाली तमाम बीमारियों की तरफ ग्रामीणों का ध्यान आकर्षित कराया। कहा कि कभी भी खुले में न शौच करें और न किसी को करने दें। एडीओ पंचायत गौरव यात्रा में आम ग्रामीणों के साथ ही भाग लेकर स्वच्छता टीम के इस जश्न का हौसला आफजाई की। इस अवसर पर ग्राम प्रधान जमुआ रेखा देवी, प्रधान गोरही अखिलेश कुमार दुबे, प्रधान नरारनपुर सुरेंदर पटेल जमुआ चौकी इंचार्ज धनंजय पांडेय भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें