फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर बन एसपी ने दिए स्टूडेंट्स को आत्मरक्षा के मंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सोमवार को विंध्याचल मार्ग स्थित सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। नगर में स्थित बजाज स्कूल में लगी पुलिस की पाठशाला में टीचर की भूमिका में एसपी शालिनी रहीं। उन्होंने न सिर्फ पुलिस व पुलिसिंग के बारे में बताया बल्कि छात्र-छात्राओं के सवालों के जवाब भी दिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अगर छेड़खानी हो तो छात्राओं को चुप नहीं रहना चाहिए, सिर्फ पुलिस को बताना है, पुलिस सबक सिखाएगी।
विज्ञापन

सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में आयोजित पुलिस की पाठशाला में पुलिस अधीक्षक शालिनी सीधे बच्चों से जुड़ गईं। एसपी ने शिक्षक बन छात्राओं को आत्म सुरक्षा का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि छात्राएं मन में कोई बात न रखें। कहा कि छात्राओं को अब डरने की कोई जरूरत नहीं है। वह आत्म निर्भर बनें और अपने साथ आने वाली किसी भी समस्या को अपने माता-पिता तथा पुलिस के साथ साझा करें। उन्होंने बताया कि यूपी 100 और डायल 1090 पर भी छात्राएं शिकायत कर सकतीं हैं। यहां उनकी गोपनीयता बनी रहती है। एसपी ने कहा यदि कोई परेशान करता है तो वह इस नंबर पर काल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। उनका नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा। इस नंबर पर की गई शिकायत की काउंसलिंग कराई जाएगी। यदि इसके बाद भी संबंधित व्यक्ति नहीं मानता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने मौजूद छात्राओं को आत्म रक्षा के साथ-साथ सुरक्षा के गुर भी दिए। छात्राओं से कहा कि आप झिझक छोड़कर अपनी समस्या बताइए, पुलिस हर संभव निदान करेगी। एसपी ने बाल मन को पढ़ते हुए बेहद सरल तरीके से बताया कि यह सही है कि यातायात नियमों का पालन कराना पुलिस की जिम्मेदारी है, लेकिन पालन तो हमें और आपको ही करना है। एसपी ने सभी छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सलाह दी तथा छात्राओं को साइबर क्राइम से बचने की भी जानकारी दी। स्कूल की प्रधानाचार्य शिवानी कौशिक ने विद्यालय परिवार की तरफ से मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक शालिनी को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन ऋचा श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान में पीयूष तैलंग विकास डेविड, प्रिया जायसवाल, अंजय सिंह, अलीना नईम, कृष्ण मोहन गोस्वामी सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


छात्र-छात्राओं द्वारा पूछे गए सवाल के एसपी ने दिया जवाब-
छात्रा कशिश सिंह के प्रश्न पुलिस की मुस्तैदी के बाद भी अपराध पर अंकुश नहीं लग रहा है के जवाब में एसपी ने कहा कि घटनाओं पर एक्शन लिया जाता है। काफी संख्या में अपराधी पकड़े भी गए हैं। अपराधियों को पकड़ने में आम लोगों का सहयोग भी जरूरी है।
विज्ञापन


छात्रा अर्पिता त्रिपाठी के प्रश्न ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था के बावजूद शास्त्री सेतु और अन्य मार्गों पर हादसे होते रहते हैं के जवाब में एसपी ने कहा कि सड़क दुर्घटना के लिए पुलिस ही नहीं आम लोग भी जिम्मेदार हैं। हेलमेट पहनने की सलाह दी जाती है लेकिन अधिकांश लोग नहीं पहनते। ट्रैफिक नियमों का पालन करना भी हम सभी के लिए अति आवश्यक है।


छात्र शौर्यराज सिंह ने प्रश्न सड़कों पर भीषण जाम लगने से बच्चे देर से घर पहुंचते हैं। जाम से निजात के लिए क्या प्रबंध हैं के उत्तर में एसपी ने कहा कि यातायात नियमों की सही जानकारी नहीं होने से ही नगर क्षेत्र में जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे बच्चे परेशान होते हैं। इसके लिए समाज को जागरूक करना होगा।


छात्र साहिल जोशी के प्रश्न ट्रैफिक नियमों की जानकारी बच्चों को दी जाती है वह शहर में आम जनों को क्यों नहीं दी जाती के उत्तर में एसपी ने बताया कि स्कूल कालेजों में यातायात नियमों को बताए जाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। दुर्घटनाओं को रोकने लिए यातायात नियमों का पालन हम सभी की जिम्मेदारी है।

छात्र अभिनव पांडेय के प्रश्न दो हफ्ते पूर्व जंगी रोड पर हुए सड़क हादसे में एक छात्र की मौत हो गई। मदद की गुहार पर पुलिस ने स्कूल में सूचना देने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया के उत्तर में एसपी ने कहा कि सड़क हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि संबंधित थाने में प्रार्थना पत्र दिया जाए। मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें