मिर्जापुर। बेसिक शिक्षाधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि जनपद के परिषदीय विद्यालयों में 2018 की अर्द्घवार्षिक परीक्षा 31 अक्तूबर से 10 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। कक्षा एक में केवल मौखिक परीक्षा, कक्षा 2-5 में मौखिक परीक्षा एवं लिखित परीक्षा तथा कक्षा 6-8 में केवल लिखित परीक्षा होगी। प्रश्न पत्र तथा उत्तर पुस्तिका विद्यालय द्वारा नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। बीएसए ने कहा कि परीक्षा हेेतु कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
मिर्जापुर। जीआरपी थानाध्यक्ष केदारनाथ मौर्या तथा उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार की संयुक्त टीम ने मिर्जापुर रेलवे स्टेशन से ट्रेनों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से तलाशी के दौरान नशीला पाउडर, 25 सौ रुपया नगदी समेत अन्य सामान बरामद होने पर उसके विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
थानाध्यक्ष केदारनाथ अपने साथियों के साथ सोमवार को रेलवे स्टेशन पर भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर दो के पूर्वी छोर पानी टंकी के पास दो युवक संदिग्ध खड़े दिखाई दिए। जिन्हें आशंका के आधार पर गिरफ्तार कर थाने ले आए। तलाशी कराई तो उनके पास से नशीली गोलिया समेत अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि यह लोग चलती ट्रेन में यात्रियों का सामान आदि चोरी करने व मोबाइल छीनने में माहिर है। पकड़े गए आरोपियों में अरविंद गुप्ता निवासी संगमोहाल। व राशि उर्फ रसिया पुत्र शिव कुमार निवासी बरौंधा कछार थाना कोतवाली कटरा शामिल है।
मिर्जापुर। नगर पालिका परिषद के तत्वावधान के तत्वावधान में शिवपुर, विंध्याचल एवं कंतित वार्ड में जलकल विभाग नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में जल मूल्य वसूली कैँप का आयोजन किया गया है। कैंप का आयोजन 29 से 31 अक्तूबर तक रेहड़ा में, एवं रेहड़ा व पुरानी वीआईपी में एक नवंबर से तीन नवंबर तक जल मूल्य की वसूली कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी अधिशासी अधिकारी विनय कुमार तिवारी ने दी है।
राज कुमार शर्मा
भाकिसे जिला मुख्यालय पर मनाएगा लौहपुरुष का जन्मदिन
मिर्जापुर। भारतीय किसान सेना के तत्वावधान में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल का जन्म दिन 31 अक्तूबर को जिला मुख्यालय पर मनाया जाएगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में राष्ट्रीय अध्यक्ष रामराज सिंह पटेल मौजूद रहेंगे। यह जानकारी भारतीय किसान सेना के जिलाध्यक्ष लालमनि पटेल ने दी है।
राज कुमार शर्मा