फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 किमी राह चलना मुश्किल, उड़ते धूल से हाल बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

जिगना। ग्रामीणों ने मिर्जापुर-इलाहाबाद मार्ग पर जर्जर सड़क 28 अक्तूबर तक गड्ढा मुक्त नहीं करने पर अगले दिन गैपुरा चौराहे पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी है। ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर सड़क पर उड़ रही धूल से जहां लोगों का राह चलना कठिन हो गया है, वहीं आए दिन सड़क के बीचोंबीच बने गड्ढो में वाहन फिसलने से बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इसकी शिकायत करने के बावजूद संबंधित अधिकारी उदासीन बने हुए है।
विज्ञापन

बता दें कि इलाहाबाद मार्ग पर जनपद की पश्चिमी सीमा से लगभग 15 किलोमीटर सड़क लोगों के लिए कष्टदायक साबित हो रही हैं। लोग गड्ढों और उड़ रही धूल से त्रस्त हैं। धूल व गड्ढों के चलते बाइक व साइकिल सवार गिर कर घायल भी हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इलाहाबाद मार्ग पर गौरीशंकर से जनपद की सीमा सुमतिया तक धूल उड़ रही है। सड़क के किनारे स्थित भटेवरा, गैपुरा, कलना, सर्रोई, कटरा, खम्हरिया दमुआन, महोखर, बरइबरी, पाठकबरी, सेमरी, बिहसड़ा, यादवपुर, गोसीपुर, जिगना, मोहनपुर, रन्नो पट्टी, मुडुवान व सुमतिया आदि स्थानों पर धूल उड़ने से दुकानदार भी परेशान हैं। दुकानों पर रखे खाद्य पदार्थ चौपट हो रहे हैं। गड्ढों को पाटने के लिए कार्यदायी संस्था ने मशीन लगाकर सड़क व पटरी को छिलवा दिया है। इससे कचड़ा व मिट्टी सड़क पर आ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि गत दिनों सड़क का मरम्मत शुरू हो गई थी लेकिन सिर्फ कागजों पर ही काम हो रहा है। धरातल पर कुछ नहीं दिख रहा है। स्थानीय निवासी संतोषधर द्विवेदी के नेतृत्व में बुधवार को लोगों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर सडकों को गड्ढामुक्त करने को लेकर ज्ञापन सौपा। कहा कि 28 तक समस्या का समाधान नहीं होने पर 29 को गैपुरा चौराहे पर चक्का जाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें