फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कमर कस लें कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मिर्जापुर। नगर के लोहिया तालाब मुहल्ले में भाजपा लोकसभा प्रभारी सीता शरण तिवारी ने नगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मोर्चा, प्रकोष्ठ, विभाग व मंडल पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अब हमें कमर कस लेनी चाहिए। हमे अपने विशाल कार्यकर्ताओ की फ़ौज को चुनाव की तैयारियों में लगा देने का समय आ गया है, क्योंकि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नही रह गया है, जिससे वह लड़ सके। कहा कि एक एक कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर सक्रिय हो जाये और घर-घर जा कर प्रत्येक मतदाता को केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताए।
विज्ञापन

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष बालेंदु मणि त्रिपाठी ने पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रमों के बारे में बताते हुए कहा कि 31 अक्टूबर को लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर हर विधानसभा में रन फॉर यूनिटी का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा । इस दौरान नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मनोज श्रीवास्तव, जिला महामंत्री आशुकांत चुनाहे, नगर अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी, रमेश दूबे, मीडिया संयोजक अंशुल मिश्रा, डाली अग्रहरी, पिंकी सिंह, गोविंद बिंद, उमेश सिंह, गोपाल पांडेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रशांत यादव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें