फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छानबे क्षेत्र में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। गर्मी का मौसम शुरू होते ही छानबे क्षेत्र में भी मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। लोग मच्छरजनित बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। सरकारी अस्पतालों से ज्यादा निजी चिकित्सकों के यहां मरीजों की भीड़ पहुंच रही है। मांग किए जाने के बावजूद मच्छररोधी दवाओं का छिड़काव नहीं कराया जा रहा है जिससे लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. मुकेश प्रसाद का कहना है कि इस मद में स्वास्थ्य विभाग के पास कोई मद नहीं, ग्राम पंचायत में बने स्वास्थ्य समिति के माध्यम से दवा का छिड़काव कराया जाएगा। क्षेत्र के शिवशंकर तिवारी, जगत नारायण तिवारी, सुजीत कुमार, विनोद कुमार, केशराज, साहब शुक्ला, राकेश मिश्र, मुनीब शंकर दुबे, देवीशंकर दुबे, राजन दूबे, विजय शंकर पांडेय, सुरेश कुमार बिंद, गिरधारी पाल, दिनेश कुमार बिंद, विजय कुमार आदि ने मुख्य चिकित्साधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए मच्छररोधी दवा के छिड़काव कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें