फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंध दिव्यांगों के लिए होगी ब्रेल लिपि में सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। इस बार के लोकसभा चुनावों में अंध दिव्यांगों के लिए भी विशेष सुविधा की गई है। निर्वाचन संबंधी सभी सूचनाएं उनके लिए ब्रेल लिपि में उपलब्ध कराने को कहा गया है ताकि उनको कोई परेशानी न हो। जिले की संसदीय सीट में इस प्रकार के दिव्यांगों की संख्या दो हजार के आसपास बताई जा रही है। इस बार निर्वाचन आयोग ने दिव्यांगों के लिए सभी प्रकार की बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया है। अस्थि विकलांग और अन्य के लिए रैंप आदि की तो पहले से ही व्यवस्था की गई थी। इस बार नई व्यवस्था करते हुए निर्वाचन संबंधी सूचनाओं को ब्रेल लिपि में उपलब्ध कराने को कहा गया है। इससे जिले के लगभग दो हजार अंध दिव्यांगों को मतदान करने में सुविधा होगी। जिले में सभी प्रकार के विकलांगों की संख्या लगभग 11 हजार के आसपास है। मूक बधिर और अन्य विकलांगों को तो पहले से ही सुविधाएं मिली हुई थी। इस बार अंध दिव्यांगों के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। सूत्रों का कहना है कि निर्वाचन आयोग का निर्देश है कि अंध दिव्यांगों को ब्रेल लिपि में ही मतदाता पहचान पर्ची का भी वितरण किया जाए लेकिन विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की है। अंध दिव्यांगों के लिए इस प्रकार की सुविधा देकर वास्तव में निर्वाचन आयोग ने बड़ा काम किया है। क्योंकि इसके पूर्व इस प्रकार के अधिकांश दिव्यांग मतदान करने जाते ही नहीं थे। यदि जाते थे तो ऐसे मतदाताओं की संख्या बड़ी कम होती थी। इस प्रयास से यह संख्या बढ़ने का अनुमान है। इससे निर्वाचन आयोग के अधिक मतदान करने के प्रयास को निश्चित रूप से बल मिलेगा। यूपी सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, मिर्जापुर का कहना है कि ब्रेल लिपि में अंध दिव्यांगों को निर्वाचन संबंधी सूचनाएं उपलब्ध कराने की बात कही गई है। मतदाता पहचान पर्ची के लिए अभी फिलहाल कोई निर्देश नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें