फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ीडीओ पर भ्रष्टाचार का आरोप मढ़, हटाए जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। खंड विकास अधिकारी नरायनपुर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए बुधवार को प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह के नेतृत्व में प्रधान संघ नरायनपुर टीम ने जिलाधिकारी अनुराग पटेल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रधानों ने न सिर्फ कार्रवाई करने की मांग की बल्कि उन्हे ब्लाक से हटाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि जहां एक तरफ जिला प्रशासन द्वारा लाभार्थियों से कहा जाता है कि किसी को एक फूटी कौड़ी न दिए जांए वहीं ब्लाक पर बैठे जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा प्रधानों से धन उगाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि ब्लाको पर बैठे अधिकारियों से लेकर बाबूओं तक मुंहमांगी रकम न दिए जाने पर एक छोटे कार्य के लिए बार बार ब्लाको पर दौड़ाया जाता है। प्रधान संघ नरायनपुर ब्लाक अध्यक्ष बजरंगबलि सिंह ने कहा कि बीडीओ के उक्त व्यवहार से ग्राम प्रधानों में रोष व्याप्त है। कहा कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल मनरेगा योजना के तहत कराए गए कार्यो के भुगतान में बीडीओ द्वारा व्यापकतौर पर कमीशनबाजी की जा रही है। ब्लाक अध्यक्ष ने कहा कि कमीशन न देने पर भुगतान में हीला हवाली की जाती है। महामंत्री अनिल कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास में ग्राम प्रधानों को डरा व धमका कर वसूली की जा रही है। डीएम को सौपे गए ज्ञापन में प्रधानों ने चेताया कि यदि बीडीओ को न हटाया गया तो कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख नरायनपुर छांगुर, ललित शुक्ला, रीता देवी, रामकेश सोनकर, राजेश कुमार सिंह, विजय सिंह, रमापति सिंह, मनोज कुुमार, हीरालाल यादव समेत अन्य ग्राम प्रधान व प्रतिनिधिगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें