फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमकर बरसे मेघ, मौसम हुआ सुहाना

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मूसलाधार बारिश के चलते शहर में शनिवार को सड़कों पर जलभराव हो गया जिससे आवागमन प्रभावित रहा। बारिश से मौसम सुहाना हो गया। लगातार दूसरे दिन हुई अच्छी बरसात से लोगोें ने राहत की सांस ली है वहीं बाढ़ की आशंका भी जताई जाने लगी है।
विज्ञापन

सुबह बदली छाने के बाद मूसलाधार बारिश हुई। पूरे दिन बारिश होती रही जिससे तापमान लुढ़क गया और उमस से भी लोगों को काफी राहत मिली। पूरे दिन लगातार बारिश के चलते स्कूली बच्चों को भीगते हुए अपने-अपने घरों को जाना पड़ा। वहीं कुछ अभिभावक अपने बच्चों को छाते के सहारे घरों तक ले गए। किसानों ने बताया कि यह बारिश उनके धान की फसल के लिए वरदान साबित होगी। शुक्रवार की सुबह से ही रूक रूककर हो रही झमाझम बारिश से नगर में जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को आवाजाही में असुविधा का सामना करना पड़ा। शनिवार की सुबह ही इंद्रदेव मेहरबान हो गए और बारिश का सिलसिला अनवरत चलता रहा। बारिश थमने के बाद रक्षाबंधन त्योहार के मद्देनजर बाजारों की रौनक अचानक बढ़ गई और राखी व मिठाई की दूकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे कई बाजारों में जाम की भी स्थिति बनी रही। बारिश होने के उपरांत नगर सहित विंध्याचल की जाम पड़ी नालियों में उफान से सड़कों व गलियों में जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। बारिश होने से नगर के प्रमुख बाजारों की सड़क की पटरियों पर रोजाना लगने वाली अस्थाई दूकान वाले बारिश से बचने को सुरक्षित स्थानों की तलाश में भटकते दिखे। बारिश के दौरान नगर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या खड़ी हो गई, जिससे लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा, वहीं गलियों व सड़कों पर पानी लगने से लोग परेशान दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें