फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताली लेखपालों पर जिला प्रशासन का कसा शिकंजा

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देते लेखपाल
विज्ञापन
मिर्जापुर। जनपद में हड़ताली लेखपालों पर जिला प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरु कर दिया है। जिलाधिकारी अनुराग पटेल द्वारा सोमवार को तहसील अध्यक्ष, मंत्री सहित 10 लेखपालों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई किया। सदर तहसील में एसडीएम सदर सविता द्वारा अध्यक्ष, मंत्री सहित आठ लोगों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई किया।
विज्ञापन

एसडीएम मड़िहान अतुल प्रकाश श्रीवास्तव ने हड़ताल से वापस नही लौटने पर लेखपाल संघ अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार व मंत्री कृष्ण कुमार मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं 39 नए लेखपालों को बर्खास्तगी के लिए नोटिस जारी किया गया। चुनार तहसील में उपजिलाधिकारी चुनार अविनाश त्रिपाठी ने तहसील चुनार में कार्यरत दो लेखपालों को दायित्वों का निर्वहन नही करने पर उन्हें निलंबित कर दिया है। उपजिलाधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष संजय सिंह और मंत्री उत्तम कुमार के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई किया है। उपजिलाधिकारी ने यह भी बताया कि शेष लेखपालों को भी अंतिम रूप से कार्य पर वापस होने की नोटिस दी गयी है। यदि शीघ्र लेखपाल कार्य पर लौटकर अपने दायित्वों का निर्वहन नही करेंगे तो उनके विरुद्ध भी निलंबन की कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

मिर्जापुर। जनपद में हड़ताली लेखपालों पर जिला प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने सोमवार को लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष, मंत्री सहित 10 लेखपालों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की। सदर तहसील में एसडीएम सदर सविता ने अध्यक्ष, मंत्री सहित आठ लोगों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की।
विज्ञापन

एसडीएम मड़िहान अतुल प्रकाश श्रीवास्तव ने हड़ताल से वापस नही लौटने पर लेखपाल संघ अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार व मंत्री कृष्ण कुमार मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं 39 नए लेखपालों को बर्खास्तगी के लिए नोटिस जारी किया गया। चुनार तहसील में उपजिलाधिकारी चुनार अविनाश त्रिपाठी ने तहसील चुनार में कार्यरत दो लेखपालों को दायित्वों का निर्वहन नही करने पर उन्हें निलंबित कर दिया है। उपजिलाधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष संजय सिंह और मंत्री उत्तम कुमार के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई किया है। उपजिलाधिकारी ने यह भी बताया कि शेष लेखपालों को भी अंतिम रूप से कार्य पर वापस होने की नोटिस दी गयी है। यदि शीघ्र लेखपाल कार्य पर लौटकर अपने दायित्वों का निर्वहन नही करेंगे तो उनके विरुद्ध भी निलंबन की कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।



मिर्जापुुर। जिला मुख्यालय पर लेखपाल संघ के तत्वावधान में वेतन विसंगतियों को दूर करने सहित आठ सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर लेखपालों ने सोमवार को भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। जिला प्रशासन ने लेखपाल संघ के अध्यक्ष, मंत्री आदि के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है जिसपर लेखपालों ने रोष जताया है।
जिला संयोजक धीरज किशोर सिंह ने राजस्व विभाग में लेखपाल एक महत्वपूर्ण पद है। अपने विभागीय कार्यों के अतिरिक्त लगभग 50 विभागों के कार्यों का संचालन में लेखपालों का सहयोग लिया जाता है। उत्तराखंड के समान तथा प्रारंभिक ग्रेड पे 2800 किया जाए। लेखपाल वेतन उच्चीकरण, वेतन विसंगति, पेंशन विसंगति, भत्तों में वृद्घि, राजस्व परिषद द्वारा प्रस्तावित राजस्व उप निरीक्षक सेवा नियमावली 2017 को कैबिनेट द्वारा पारित कराना, लैपटाप और स्मार्ट फोन देने की मांग कर रहे है। इसके साथ ही लेखपाल प्रोन्नति और आधार भूत सुविधाओं एवं संसाधन में वृद्घि की मांग कर रहे है। ई डिस्ट्रिक्ट, ई गर्वर्नेंस, डिजिटल इंडिया को क्रियान्वित कराने के लिए खतौनी, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, नक्शा आदि सभी कार्य कंप्यूटरीकृत और ऑनलाइन कर दिया गया है। कहा कि लेखपालों को कार्य के लिए लैपटाप और स्मार्टफोन उलब्ध कराया जाए। इस दौरान विजय शंकर यादव, राम आसरे, भीमसेन सक्सेना, ओम प्रकाश उपाध्याय, ईशनारायण तिवारी, सुरेंद्र कुमार, विजय शंकर यादव, संजय कुमार सिंह, रामचंद्र दुबे, सच्चिदानंद, मीनल सिंह, अंगद सिंह यादव, कृष्णचंद्र, जगदीश सिंह, सह संयोजक राम आसरे, तहसील मंत्री बेनु यादव, नम्रता सिंह, शशि मिश्रा, अंगद सिंह यादव, दिनेश पांडेय, मंगला प्रसाद दुबे आदि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें