फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

151 में से आठ लोगों में पाया गया टीबी का रोग

विज्ञापन
टीबी रोग के प्रति जागरूक करती टीम
विज्ञापन
मिर्जापुर। राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के तहत तीसरे चरण में 11 जून से शुरू जांच अभियान के तहत राजगढ़ क्षेत्र में 151 लोगों की जांच की गई जिसमें आठ लोग टीबी से पीड़ित पाए गए।
विज्ञापन

अभियान के तहत डिस्ट्रिक्ट पीपीएम कोऑर्डिनेटर सतीश शंकर यादव के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार को राजगढ़ क्षेत्र के ग्राम खमवॉ. गोलनपुर. मणफा. तेंदुआ कला. क्षेत्र में भ्रमण किया। सतीश यादव की टीम ने कहा कि सरकार घर बैठे जांच व इलाज की सुविधा मुहैया करा रही है। बताया कि अभियान में राजगढ़ क्षेत्र में कुल 37000 जनसंख्या को लक्ष्य किया गया है और इस पूरी जनसंख्या को कवर करने हेतु स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीन सदस्यीय 20 टीमें गठित की गई हैं। 14 जून तक राजगढ़ क्षेत्र से 16761 सदस्यों की स्क्रीनिंग कराई गई जिसमें कुल मिले 151 सस्पेक्टेड मरीज के बलगम की जांच कराई गई। इस दौरान आठ नए टीबी रोगी चिह्नित किए गए। इन मरीजों की निशुल्क इलाज शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें