बैठक में ई-आफिस की जानकारी देते डीएम
मिर्जापुर। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने कहा कि सभी कार्यालयों में ई आफिस प्रणाली लागू करने के लिए समस्त विभागों के अधिकारियों से तृतीय श्रेणी कर्मचारी के डिजिटल हस्ताक्षर बनाए जाएंगे। उन्होंने सभी का डिजिटल हस्ताक्षर बनवाने के लिए जिला अर्थ संख्याधिकारी को नामित करते हुए कहा कि निर्धारित प्रारूप पर मगवा लिए जाए। ताकि समय से डिजिटल हस्ताक्षर बन सके।
उन्होंने कहा कि ई आफिस प्रणाली से सभी कर्मचारियों की जहां ऊर्जा और समय की बचत होगी वहीं सरकारी कार्यो की प्रक्रियाओं को और कुशल व प्रभावी बनाया जा सकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि सीएम के द्वारा ई आफिस को बढ़ावा देने के लिए विशेष बल दिया जा रहा है। इसलिए इसे किसी भी दशा में 18 जून तक कार्यालय में उपलब्ध करा दे। ताकि उनका डिजिटल इस्ताक्षर बनाकर उन्हें उपलब्ध कराया जा सके। इस दौरान सीडीओ प्रियंका निरंजन आदि लोग मौजूद रहे।