फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के देवरी बाजार के पास गुरुवार को पूर्वाह्न 10 बजे बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। जानकारी होते ही आसपास के लोगों के साथ ही महिला के घरवाले पहुंच गए। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक रामज्ञान सिंह यादव ने तहसीलदार ओपी पांडेय की मौजूदगी में महिला के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बारे में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के गौरवा गांव निवासी विशाले कोल की 33 वर्षीय पत्नी सुषमा किसी काम से देवरी बाजार गई थी। घर लौटते समय बिजली की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें