फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम स्वरोजगार अभियान से मुख्य धारा से जुड़ेंगे गांव: डीएम

विज्ञापन
ग्राम स्वराज अभियान के कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी
विज्ञापन
मिर्जापुर। ग्राम स्वराज अभियान के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार को मेले का आयोजन किया गया। पहले दिन सामाजिक न्याय दिवस अभियान के तहत विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी में जनता को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे ने कहा कि ग्राम स्वराज अभियान के तहत गांवों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य पंचायती राज संस्थाओं को सुदृढ़ करना एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। ग्रामीण क्षेत्र के गरीब परिवारों तक पहुंचने के साथ कार्यक्रमों पर आम जन की प्रतिक्रिया लेनेे का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए प्रत्येक 10 गांवों पर मानीटरिंग के लिये एक नोडल अधिकारी बनाया गया है। परियोजना अधिकारी डा. हरिचरण सिंह ने ग्राम स्वरोजगार अभियान के तहत विकास खंडों के 116 गांवों को विशेष अभियान के तहत चयनित किया गया है। चयनित 116 ग्राम सभाओं में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, सड़क, बिजली, विद्युत कनेक्शन, पेयजल, शौचालय, पेंशन, बेसिक शिक्षा के तहत सभी बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन कराया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी बालेशधर द्विवेदी ने पंचायत विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। जिला समन्वयक विनोद श्रीवास्तव ने स्वच्छता के बारे में बताया। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद सिंह, प्रभारी डीएसओ पारस पाल, जिला प्रोवेशन के डा आदि मौजूद रहे। मेले में पशुपालन, बाल पुष्टाहार, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, समाज कल्याण विभाग की ओर से स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें