फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुआ व बबुआ ने दिखा दिया कि गठबंधन में जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। गोरखपुर और फूलपुर में हुए उपचुनाव में बुआ और बबुआ ने मिलकर जीत दर्ज कराते हुए यह दिखा दिया कि गठबंधन में जोर है लेकिन राज्य सभा चुनाव में सपा ने बसपा को हरा दिया। भविष्य में सपा ओर बसपा का गंठबंधन नहीं चल पाएगा। ये बातेें मोती झील मार्ग स्थित अमर सिंह फैंस एसोसिएशन के पंडाल के परिसर में शनिवार को राज्य सभा सदस्य अमर सिंह ने पत्रकारों से वार्ता में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राज्यसभा में मायावती बनाम जया का चुनाव लड़ा गया। सपा के उम्मीदवार ने खुद मायावती को हराया। चुनाव के दौरान जया को 37 वोट मिलने चाहिए थे लेकिन 38 वोट मिले। गोरखपुर व फूलपुर में हुए उपचुनाव के नतीजों पर कहा कि बुआ और बबुआ ने मिलकर चुनाव जीतकर जनता को दिखा दिया कि गठबंधन में जोर है लेकिन मगर राज्य सभा चुनाव में सपा ने बसपा को हरा दिया। भविष्य में सपा ओर बसपा का गंठबंधन नहीं चल पाएगा। जिस जिस राज्य में भाजपा की लहर नहीं रही है वहां मोदी मैजिक चला। अरुणाचल और मेघालय में जीत पक्की की। राज्यसभा चुनाव में मायावती के हारने के बाद गंठबंधन पर प्रश्नचिह्न लग गया। कहा कि एक दौर ऐसा था कि नरेश अग्रवाल हम पर आरोप लगा रहे थे कि आप भाजपा के ऐजेंट हैं। इस समय सपा का दामन छोड़कर वह खुद भाजपा में शामिल हुए तो उनको क्या कहा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें