मिर्जापुर। नगर के ओझलापुल स्थित अखिल विश्व गायत्री परिवार रचनात्मक चेतना केंद्र पर वसंत पंचमी पर्व पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ व सरस्वती पूजन का आयोजन किया गया।
जिला संयोजक सालिक राम मौर्या ने कहा कि विश्व कल्याण की कामना के साथ श्रीराम शर्मा ने गायत्री परिवार की स्थापना की थी। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने निर्मल गंगा अभियान व नशा उन्मूलन के लिए यज्ञ में आए लोगों से आह्वान किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल व सभासदों का गायत्री मंत्र का दुपट्टा पहना कर स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस मौके पर इंद्रजीत शुक्ल, जयनारायण दूबे, कनक वर्मा, सीताराम मौर्या, कल्याणी गौड़, विष्णुकांत, हरिमोहन यादव, डा. राधेश्याम मौर्य, राजेंद्र, शशिबाला श्रीवास्तव, राजू गुप्ता, हनुमान मौजूद रहे।