अहरौरा। खेत में लगे खाद डालने गए चुनार तहसील में कार्यरत संग्रह अमीन की सोमवार की दोपहर ठंड लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जुडुई गांव निवासी संग्रह अमीन प्रमोद विश्वकर्मा (42) पुत्र मेवालाल सोमवार की सुबह 10 बजे घर से थोड़ी दूर स्थित खेत में खाद डालने के लिए गए थे। जब वह काफी देर तक घर नहीं पहुंचे तो परिजन उसे ढूंढते हुए खेत में पहुंच गए, जहां प्रमोद अचेतावस्था में पड़े हुए थे। परिजन आनन फानन में उसे सीएचसी केंद्र लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। वह चुनार तहसील में संग्रह अमीन के पद पर कार्यरत थे। अमीन के मौत की खबर लगते गांव में शोक की लहर दौड़ गई। काफी संख्या में ग्रामीण सीएचसी पर जुट गए।