फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर बह रहे गंदे पानी से नाराज ग्रामीणें ने सड़क किया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कछवां। मझवां ब्लाक के जमुआ बाजार में एक साल पूर्व लाखों रुपये की लागत से बना नाला ध्वस्त हो जाने के कारण उसका गंदा पानी पिछले छह माह से सड़क पर बह रहा है। इससे आने जाने वाले राहगीर गंदे नाले के पानी से होकर गुजरने को मजबूर है। नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को कछवां राजातलाब मार्ग जाम कर दिया। कहा कि नाले की मरम्मत कराकर जल्द ही गंदे पानी का बहना बंद नहीं कराया गया तो वह चक्का जमा करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

जमुआ गोरही गांव के बार्डर से दिनेश जयसवाल के घर तक लाखों रुपये की लागत से बना नाला विगत छह माह से ध्वस्त है। इससे सड़क पर नाले का पानी भर जा रहा है। जिसमें से ग्रामीण गुजरने को विवश हो रहे हैं। ग्रामीणों ने कई बार बीडीओ, सीडीओ एवं जिलाधिकारी को मामले से अवगत कराते हुए ध्वस्त नाले का निर्माण कराने का आदेश दिए जाने की मांग की। फिर भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्य द्वारा कछवां में समाधान दिवस लगाने पर जमुआ के ग्रामीणों ने विध्यापक को पत्रक देकर अवगत कराया गया। विधायक ने तत्काल मौके पर एसडीएम अरविंद चौहान, तहसीलदार विकास पांडेय, नायब संतोष कुमार ,कानूनगों, लेकपाल को भेजकर नाले का पानी एक काश्तकार के खेत खोलवा दिया। अधिकारियों के जाने के बाद गोरही गांव के काश्तकार ने अपने खेत में नाले का पानी को जाने से मना करते हुऐ नाला पाट दिया। जिससे उसका पानी सडक पर फिर बहने लगा। ग्रामीणों ने शनिवार की दोपहर बारह बजे कछवां राजातलाब मार्ग जाम कर दिया। जाम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारे लग गइ। दो घंटे के बाद प्रधान मनोज गुप्ता ने बीडीओ विजय नाथ दुबे से मामले को अवगत कराया तो उन्होंने नाला बनवाने का आश्वासन दिया तब ग्रामीण शांत हुए। बीडीओ इस दौरान अनिल, सोहन पटेल, रमेश शर्मा, चंचल शुक्ला, नंदकुमार जयसवाल, गुड़िया गुप्ता, संतोष देवी, दिलीप कुमार, जटाशंकर गुप्ता, लाल गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें